{"_id":"6a22eb310e62ee5a52079d33","slug":"young-man-stabbed-to-death-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139619-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-शालीमार बाग इलाके की घटना, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में बृहस्पतिवार रात शराब की दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 28 साल के सुमित कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सुमित मूलत: बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था। वह परिवार के साथ शालीमार गांव में रहता था। उसके भाई दीपक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सुमित का कुछ लड़कों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। लड़के वहां से चले गए और कुछ देर बाद फिर वापस आए। लड़के फिर से सुमित से झगड़ा करने लगे और एक ने उसके सीने में चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद वह अपने दोस्त रोहित की बाइक पर बैठकर खुद ही निजी अस्पताल में पहुंचा। रोहित का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उसका इलाज करने से पहले पैसे जमा करने के लिए कहा। उसने आरोप लगाया कि इलाज में देरी होने से उसने दम तोड़ दिया। उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिकंदर सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos