सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To avenge the attack, the friend had killed him by crushing him with a stone, arrested

Delhi NCR News: हमले का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-डेढ़ माह निगरानी के बाद फिल्मी अंदाज में इंडो-नेपाल बॉर्डर से आरोपी को पकड़ा
Trending Videos

-हत्या के बाद वारदात का वीडियो हुआ था वायरल
-शराब पीने के दौरान मृतक ने आरोपी पर कर दिया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में विवाद में फल विक्रेता की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले नेपाल के रहने वाले आरोपी को पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 साल के सुमन कुमार झा के रूप में हुई है। घटना के कुछ दिन शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।
उत्तरी परिक्षेत्र के पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि 23 मार्च को आदर्श नगर थाना पुलिस को आजादपुर फ्लाई ओवर के नीचे एक शख्स के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। तीन दिन बाद मृतक के बेटे सतेंद्र यादव ने उनकी पहचान अपने पिता रमेश यादव के रूप में की। वह मूलत: गांव बरहोजपार गोरखपुर यूपी के रहने वाले थे और आजादपुर मंडी में फल विक्रेता थे। जांच के दौरान पुलिस को एक वायरल वीडियो मिला, जिसमें आरोपी को पत्थर से कुचलकर हत्या करते हुए देखा गया। काफी जांच करने पर पता चला कि आजादपुर मंडी में उसे साइकिल के नाम से जानते थे। वह मंडी में फल की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर रॉड मारने का बदला लेने के लिए की हत्या : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ अकसर शराब पीते थे। घटना के तीन दिन पहले शराब पीने के दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान रमेश ने उसके सिर पर रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। उसने बदला लेने ठान ली। घटना वाले दिन आजादपुर फ्लाईओवर के नीचे रमेश को सोता देख उसने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह भागकर गुरुग्राम हरियाणा भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article