सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tired of paying interest on the loan, he took the life of the moneylender and took revenge.

Delhi NCR News: कर्ज पर ब्याज दे-देकर हुए परेशान तो सूदखोर की जान लेकर किया खूनी हिसाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
4 लाख रुपये पर दो भाइयों से फाइनेंसर लेता था 10 फीसदी ब्याज, हो गए थे दुखी
Trending Videos

- हत्या कर शव नजफगढ़ नाले में फेंक दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के प्रेम नगर इलाके में चार लाख रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने पर दो भाइयों ने फाइनेंसर अजय कुमार (50) का अपहरण कर कसाई वाले चाकू से उसकी हत्या कर दी और शव को नजफगढ़ के नाले में फेंक दिया। रोहिणी जिला पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कहा कि फाइनेंसर उनसे 10 फीसदी ब्याज लेता था। इससे वह दुखी हो गए थे। रोहिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मृतक अजय कुमार लोगों को ब्याज पर पैसे उधार देता था। वह 19 फरवरी से लापता था। अजय कुमार को आखिरी बार प्रेम नगर स्थित एक घर से अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते देखा गया था। फाइनेंसर का घर रोहिणी सेक्टर-20 में है। 20 फरवरी को जब वह घर नहीं लौटा तो घरवालों की शिकायत पर अमन विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई।
सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ में सामने आया कि एक व्यक्ति चेहरे को ढके हुए प्रेम नगर में एक सुनसान स्थान के पास कुमार की मोटरसाइकिल खड़ी करता दिखा। इससे आपराधिक घटना की आशंका गहराई। अमन विहार एसीपी अजय वेदवाल व थानाध्यक्ष विजय समारिया तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सोनू (24) और महबूब अली (20) नामक दो सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने कुमार की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल चलाते थे
पुलिस के अनुसार, अजय कुमार छोटे दुकानदारों को पॉलीथिन बैग की आपूर्ति करने के साथ-साथ ब्याज पर धन उधार देने का काम भी करता था। आरोपी सोनू प्रेम नगर में एक छोटा होटल चलाता है, जबकि उसका छोटा भाई महबूब उसके कामकाज में मदद करता था। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article