{"_id":"6b7e5b34272294691a1b5f179cfaf47b","slug":"prisoner-caught-with-mobile-and-sim-card-in-modern-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल सुरक्षा को ठेंगा, कैदी के पास मिला मोबाइल और सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल सुरक्षा को ठेंगा, कैदी के पास मिला मोबाइल और सिम
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 06 Feb 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की माडर्न जेल में सुरक्षा को धता बताते हुए कैदी अभी भी मोबाइल फोन का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं।
Trending Videos
माडर्न जेल में एक कैदी के पास से मोबाइल फोन और सिमकार्ड मिला है। भोंडसी थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक के बयान पर जेल मैनुअल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
भोंडसी जेल में पिछले कई महीनों से लगातार मोबाइल फोन की बरामदगी के बाद जेल प्रबंधन ने कैदियों पर सख्त निगरानी रखने का दावा किया था।
डीएसपी कमल सिंह ने जेल के कई बैरक में औचक निरीक्षण किया, जिसमें एक कैदी के पास से मोबाइल फोन और एयरटेल की सिम मिली। जिस कैदी के पास से मोबाइल फोन और सिमकार्ड मिला उसकी पहचान मयंक चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी के पास से फिर मोबाइल फोन मिलने की सूचना के बाद जेल में हड़कंप मच गया इसके बाद कई बैरक में कैदियों की जांच पड़ताल की गई। डीएसपी की शिकायत पर भोंडसी थाना में आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।