सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfg

Noida News: परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों में कमी को बताया हादसे की वजह

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
sdfg
विज्ञापन
फॉलोअप

- सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव परियोजना की 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत का मामला
- नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एटीएस प्रोजेक्ट हादसे में दो मजदूरों की मौत पर बिल्डर पर दर्ज की लापरवाही की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव परियोजना में हुए हादसे के बाद बिल्डर प्रबंधन की कथित लापरवाही को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों में कमी को हादसे की वजह बताया है। हादसे में 37वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूरों की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर नॉलेज पार्क कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में रिजावल करीम ने बताया कि उसका साला अब्दुल समद और उसके साथ काम कर रहा मजदूर रईसुल हक गुरुवार को निर्माणाधीन परियोजना की 37वीं मंजिल पर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा उपकरणों और अन्य आवश्यक प्रबंधों के अभाव में दोनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो हादसे को रोका जा सकता था। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसीपी ग्रेटर नोएडा राधा रमण सिंह का का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed