{"_id":"6a2c137d2ace201ea50faba9","slug":"football-fever-rises-following-the-fifa-world-cup-young-players-dream-of-the-big-stage-noida-news-c-23-1-lko1064-97302-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फीफा विश्व कप से बढ़ा फुटबॉल का जुनून, बड़े मंच के सपने देख रहे युवा खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फीफा विश्व कप से बढ़ा फुटबॉल का जुनून, बड़े मंच के सपने देख रहे युवा खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक के खिलाड़ियों में बेहतर अकादमी और कोचिंग मिलने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। फीफा विश्व कप 2026 के आगाज के साथ ही गौतमबुद्ध नगर के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक युवा खिलाड़ी विश्व कप मुकाबलों, पसंदीदा टीमों और स्टार खिलाड़ियों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि यह टूर्नामेंट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दुनिया के हर फुटबॉलर के सपनों का सबसे बड़ा मंच है। स्थानीय खिलाड़ियों के अनुसार विश्व कप से उन्हें नई तकनीक, रणनीति और खेल कौशल सीखने का अवसर मिलता है। उनका मानना है कि यदि जिले के फुटबॉल मैदानों पर नियमित प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराए जाएं तो यहां की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
जिला फुटबॉल संघ के महासचिव वाजिद अली ने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े आयोजनों से युवाओं का फुटबॉल के प्रति रुझान बढ़ता है। कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को देखकर अपने खेल में सुधार करने का प्रयास करते हैं और बड़े मंच पर खेलने का सपना देखते हैं।
खिलाड़ियों की राय-
विश्व कप हर फुटबॉलर के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। इस बार भी रोमांचक मुकाबलों और नए सितारों के उभरने की उम्मीद है।
-प्रभात, फुटबॉलर
अगर जिले में नियमित अकादमी और प्रशिक्षित कोचों की व्यवस्था हो तो स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
-ललित कुमार सिंह, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी
विश्व कप के मैच देखकर नई तकनीक और रणनीतियां सीखने का मौका मिलता है। हर खिलाड़ी कभी न कभी इस मंच पर खेलने का सपना देखता है। -कार्तिक शर्मा, फुटबॉलर
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को एक साथ खेलते देखना युवाओं को प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन फुटबॉल के प्रति आकर्षण बढ़ाते हैं।
-ऋषभ सोलंकी, फुटबॉलर