सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in flat due to AC short circuit; elderly couple rescued after door is cut open.

Noida News: एसी में शॉट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, दरवाजा काटकर बुजुर्ग दंपती को निकाला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in flat due to AC short circuit; elderly couple rescued after door is cut open.
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर हादसा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट के फ्लैट में बृहस्पतिवार रात एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में चौथी मंजिल पर रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक बीआर शर्मा (86) और उनकी पत्नी शांति देवी (83) अंदर फंस गए। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने हाइड्रोलिक मशीन से दरवाजा काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि देर रात अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग लगने और लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि बुजुर्ग दंपती फ्लैट के अंदर फंसे थे। बचाव अभियान के दौरान हाइड्रोलिक मशीन और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर दरवाजा काटा गया। धुएं से घिरे फ्लैट में प्रवेश कर टीम ने दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लैट के भीतर धुएं के कारण दृश्य भयावह था और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी जांच कर स्थिति सामान्य और स्थिर बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बजाई तालियां, किया स्वागत
अग्निशमन विभाग की टीम ने आधे घंटे से कम समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फ्लैट और भवन की सुरक्षा जांच की गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में एसी की इनडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। अपार्टमेंट के निवासियों और दंपती के परिजनों ने बचाव दल का ताली बजाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि टीम समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


गीले तौलिये और बालकनी में जाने से बची जान
अग्निशमन विभाग की जांच में पता चला कि धुआं भरने के बाद दंपती बालकनी में चले गए थे। उन्होंने अपने मुंह पर गीले तौलिये रखे हुए थे और बालकनी से मदद की गुहार लगा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उनकी सजगता ने जान बचाई वरना हादसा गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed