सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new turning point on greater noida district panchayat

जिला पंचायत में आया नया मोड़, हस्ताक्षर ने फंसाया पेंच

ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 10 Jul 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
new turning point on greater noida district panchayat
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव में नया मोड़ आ गया। तीन सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी के समक्ष शपथपत्र देकर कहा है कि वह अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्ष में हैं। कहा कि पूर्व में दिए प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर सही थे।

Trending Videos


दरअसल, वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष जयवती हैं। जिला पंचायत में 15 सदस्य हैं। 26 जून को 10 सदस्यों के शपथपत्रों के साथ जिलाधिकारी को एक पत्र दिया गया, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई थी। लिहाजा जिला प्रशासन ने इस पर वोटिंग के लिए 18 जुलाई की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 जुलाई को किसी ने जिलाधिकारी के यहां शपथपत्र भेजे, जिसमें कहा गया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चार सदस्यों के हस्ताक्षर फर्जी हैं। ऐसा होने से मामला उलझ गया।

जिला पंचायत के जिन सदस्यों के हस्ताक्षर (3 जुलाई को) अविश्वास प्रस्ताव पर फर्जी बताये जा रहे थे, उनमें से तीन सदस्य जयप्रकाश (वार्ड 9), मौमीन खां (वार्ड 12) और मीनू देवी (वार्ड 7) ने जिलाधिकारी कार्यालय में शपथपत्र देकर कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर उन्हीं के हस्ताक्षर हैं।

3 जुलाई को किसी ने फर्जी तरीके से उनके नाम से शपथपत्र दिए हैं। तीनों लोगों ने जिलाधिकारी को दिए शपथपत्र में कहा है कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष जयवती के खिलाफ अविश्वास प्रकट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed