{"_id":"6a2c21fa5b0e287a9108c823","slug":"do-not-immerse-damaged-idols-at-various-locations-instead-perform-the-immersion-prayer-at-home-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140631-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खंडित मूर्तियों का जगह-जगह न करें विसर्जन, घर पर ही करें प्रार्थना विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खंडित मूर्तियों का जगह-जगह न करें विसर्जन, घर पर ही करें प्रार्थना विसर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सनातन मंदिर समाज (समस) संस्था की ओर से जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। संस्था के प्रचारक योगेन और प्रीति ने लोगों को खंडित व पुरानी मूर्तियों के अपमान को रोककर सनातन और प्राकृतिक तरीके से विसर्जन करने की जानकारी दी। प्रचारकों ने बताया कि पीओपी, प्लास्टिक, रबर और फाइबर जैसी कृत्रिम मूर्तियों को नदियों में बहाने से प्रदूषण फैलता है, इसलिए इनका घर पर ही प्रार्थना विसर्जन करना चाहिए। योगेन ने कहा कि प्रतिमा को साफ कर स्वच्छ कपड़े या पेपर पर रखें। जल, पुष्प और अक्षत हाथ में लेकर देवी-देवताओं को उनके दिव्य स्थान गमन का निवेदन करें और फिर प्रतिमा को कपड़े में लपेटकर सुरक्षित कर लें। उसके बाद इन्हें दिल्ली सरकार के कलेक्शन सेंटर या समस संस्था को सौंप दें। योगेन ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से कलेक्शन सेंटर खोलने की घोषणा से इस मुहिम को बल मिला है।