सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather today update Thunderstorms and rain forecast for Delhi on Saturday and Sunday

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा!, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; जानें दो दिन कैसे रहेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Delhi NCR Weather Update: मौसम विभाग ने आज दिल्ली में रज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 
शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही।

delhi weather today update Thunderstorms and rain forecast for Delhi on Saturday and Sunday
दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने दिल्ली में शनिवार और रविवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। 

Trending Videos




वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान मौसम के औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 60 फीसदी दर्ज की गई। सीपीसीबी के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में वायु प्रदूषण 'मध्यम' श्रेणी में
शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। इस दौरान एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा' माना जाता है। 51 से 100 तक का एक्यूआई 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। 101 से 200 तक का एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी का सूचक होता है। यह दर्शाता है कि हवा में प्रदूषण का स्तर सामान्य से थोड़ा अधिक है।
 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार और रविवार दोनों दिन गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से शहर के निवासियों को मौजूदा गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
 
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता सूचकांक की विभिन्न श्रेणियां परिभाषित की हैं। 201 से 300 तक का एक्यूआई 'खराब' वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। 301 से 400 तक का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। जबकि 401 से 500 के बीच का एक्यूआई 'गंभीर' स्थिति का संकेत देता है। वर्तमान में दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed