सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Rajouri Garden assembly seat Bye Election result

आप की हार और अपनी जीत पर बोले शाह, अभी नहीं खिलाएंगे लड्डू... तो कब!

ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Apr 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
delhi Rajouri Garden assembly seat Bye Election result
manjinder sirsa
विज्ञापन

द‌िल्ली व‌िधानसभा के राजौरी गार्डन सीट के ल‌िए हुए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को करारा झटका लगा है। इस सीट को बीजेपी-अकाली गठबंधन ने भारी मतों से जीत ल‌िया है। बीजेपी के मनज‌िंदर स‌िरसा इस सीट से व‌िधायक बन गए हैं। उपचुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। जबकि, आप उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। 

Trending Videos


जीत के बाद बीजेपी-अकाली दल के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया के लोगों के लड्डू खिलाने की मांग पर शाह ने कहा कि जीत का लड्डू अभी नहीं... बाद में। ऐसा कहकर अमित शाह ने इशारों ही इशारों में साफ किया कि पार्टी का अगला लक्ष्य एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौरी गार्डन उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को कुल 78091 वोट में से 51.99 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 33.23 फीसदी और आप प्रत्याशी को सिर्फ 13.11 फीसदी वोट मिले हैं। उपचुनाव में करारी हार के बाद आप प्रत्याशी हरजीत सिंह की जमानत जब्त हो गई है। 

उपचुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजौरी गार्डन सीट से जरनैल सिंह के इस्तीफे के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई थी। उनकी नाराजगी दूर करने की हमारी पार्टी ने काफी कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने और अपना फैसला दिया। हालांकि, सिसोदिया ने कहा कि राजौरी गार्डन उपचुनाव के नतीजे का असर एमसीडी चुनाव में नहीं पड़ेगा। हमने लोगों के लिए काम किए हैं। उसके आधार पर उनके बीच जाएंगे।
 

किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट?  

delhi Rajouri Garden assembly seat Bye Election result
manjinder sirsa

-बीजेपी अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा को 40, 602 वोट मिले हैं।
- कांग्रेस उम्मीदवार मनीक्षा चंदीला को 25, 950 वोट हासिल हुए हैं।
-आप उम्मीदवार हरजीत सिंह को 10,243 वोट मिले हैं।

मालूम हो कि यह राजौरी गार्डन सीट आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। पंजाब विधानसभा चुनाव में जरनैल सिंह पंजाव के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि, उन्हें कारारी सीट का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

जीत के बाद क्या बोले बीजेपी उम्मीदवार?

delhi Rajouri Garden assembly seat Bye Election result
manjinder sirsa
अपनी जीत और आप की जमानत जब्त होने पर बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'शुक्र है सिसोदिया ने यह नहीं कहा कि ईवीएम खराब थी। वैसे केजरीवाल के लिए अब ईवीएम हमेशा खराब ही रहेगी।'  

बता दें कि साल 2015 में दिल्ली मे हुए विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन सीट से आप उम्मीदवार जरनैल सिंह को 54,916 वोट मिले थे। इसमें बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा 44,880 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस की मीनाक्षी चंदीला
तीसरे नंबर पर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed