{"_id":"6a2c23f360d1fd7fc40afa54","slug":"delhi-police-busts-two-interstate-arms-smuggling-gangs-six-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140642-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर के दो गिरोहों का भंडाफोड़ किया, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर के दो गिरोहों का भंडाफोड़ किया, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराज्यीय हथियार तस्करी
आरोपी मध्य प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर में लाकर गिरोहों तक पहुंचाते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी से जुड़े दो गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों रवि कुमार (38), सुनील तंवर (33), योगेश (32), रजत उर्फ राज्जू (27), सौरभ (27) और निखिल (21) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 26 अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस और हथियारों की ढुलाई में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन बरामद किए हैं। आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधियों और गिरोहों के सदस्यों तक पहुंचाते थे।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त चैतन्य नारा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि इन गिरोहों के जरिये मंगाए गए हथियारों की आपूर्ति मंजीत महल, गोगी और रणदीप भाटी गिरोहों के सदस्यों एवं सहयोगियों को की जानी थी। स्पेशल सेल की टीम पिछले कई महीनों से मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के बीच सक्रिय हथियार तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 मई को ताहिरपुर क्षेत्र में रवि कुमार और सुनील तंवर को पकड़कर उनके कब्जे से 15 अवैध हथियार बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई वर्षों से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खरगोन जिलों में सक्रिय आपूर्तिकर्ताओं के नेटवर्क के माध्यम से हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य आपूर्तिकर्ताओं, खरीदारों और आपराधिक सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।