{"_id":"c450453dde5be148684f62de30b3050a","slug":"colour-voter-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार कलरफुल होंगे नोएडा के वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार कलरफुल होंगे नोएडा के वोटर
संदीप वर्मा/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में 10 फरवरी से मतदाता पहचान पत्र बंटने शुरू होंगे। खास बात यह है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिले में पहली बार रंगीन मतदाता पहचान पत्र बांटे जाएंगे।
Trending Videos
अभी तक ब्लैक एंड व्हाइट मतदाता पहचान पत्र ही जारी किए जाते हैं। इसके लिए 31 जनवरी से जिले में मतदाता पहचान पत्र छापने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एडीएम प्रशासन संजय चौहान ने बताया कि देशभर में एक साथ रंगीन मतदाता पहचान पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी को विश्व मतदाता दिवस पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके चुनिंदा मतदाताओं पहचान पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत पहले छह जनवरी से मतदाता पहचान पत्र छपने की प्रक्रिया शुरू होनी थी। बाद में निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि बढ़ते-बढ़ते 31 जनवरी कर दी गई।
एसडीएम राजेश यादव के अनुसार नोएडा में छियालिस हजार सात सौ तिरपन नए (46753) नए मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, 16130 लोगों के पहचान पत्र निरस्त किए गए हैं। इनमें वह लोग शामिल हैं जिनके डुप्लीकेट, डेड, शिफ्टड और माइग्रेट हो चुके हैं।
इसके अलावा 6070 पहचान पत्रों में त्रुटि दूर की गई है। वहीं, 1624 पहचान पत्रों को ट्रांसपोजीशन (एक ही विधानसभा में निवास बदले) हुए हैं।
वहीं, पूरे जिले में सत्तानवे हजार अड़सठ लोग पहली बार मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा 29494 मत निरस्त, 10971 में त्रुटि दूर करना और 5335 मतों का ट्रांसपोजीशन किया गया है।
25 को मतदाताओं को मिलेंगे वोटर आईडी
25 जनवरी को विश्व मतदाता दिवस पर 18 वर्ष वाले मतदाताओं को नोएडा स्टेडियम में पहचान पत्र दिए जाने की योजना है। इस दौरान कुछ मतदाताओं के पहचान पत्र छापकर उनके माता-पिता को भी बुलाकर दिया जाएगा।