सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto rikhaw bookinmg on phone call

टैक्सी की तरह होगी ऑटो रिक्शे की बुकिंग

अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Feb 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Auto rikhaw bookinmg on phone call
विज्ञापन

प्राइवेट टैक्सी

Trending Videos
की तरह अब आप फोन कर ऑटो रिक्शा भी बुक कर सकेंगे। इतना ही नहीं ऑनलाइन बुकिंग करने की भी सुविधा मिलेगी। इतना जरूर है कि इस सुविधा के लिए आपको 15 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

पूर्वी दिल्ली के मेयर राम नारायण दूबे ने शनिवार को जी-ऑटो सेवा की शुरुआत की। एमसीडी ने यह सुविधा निर्मल फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की।

पढ़ें: 5 दिन की बच्ची को ऑटो में छोड़ गई मां

उद्घाटन के अवसर पर मेयर ने बताया कि कॉल सेंटर नंबर 011-64444441 पर जी-ऑटो की बुकिंग की जा सकेगी। यह सेंटर सुबह 6 से रात 12 बजे तक काम करेगा। जी-ऑटो सेवा www.g-auto.org पर ऑनलाइन भी बुक कराई जा सकेगी।

पूरी दिल्ली के लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर एमसीडी स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय सुरजन ने बताया कि एमसीडी कर्मचारी व प्रेस रिपोर्टरों को सुविधा शुल्क 15 रुपये की छूट दी जाएगी। जी-ऑटो चालकों का एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed