{"_id":"6a2c1e639fd361cba20f6d35","slug":"arrested-for-swindling-23-unemployed-individuals-on-the-pretext-of-securing-them-jobs-at-gtb-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140549-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 बेरोजगारों को ठगा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 बेरोजगारों को ठगा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली भर्ती गिरफ्तार, जुआ खेलने की आदत के चलते करने लगा ठगी
अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूर्वी दिल्ली के गुरु तेगबहादुर (जीटीबी) अस्पताल में अनुबंध पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 23 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार युवकों से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी मनीष कुमार को नौ जून को शाहदरा के जीटीबी एन्क्लेव से हुआ है। वह बार-बार स्थान बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था।
ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि नर्सिंग में बीएससी डिग्री धारक मनीष को जुआ खेलने की आदत थी। इस कारण उस पर कर्ज हो गया। देनदारी चुकाने के लिए उसने बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाते हुए उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर ठगना शुरू किया। उन्होंने बताया कि मामला कृष्ण पाल और 22 अन्य पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उनका आरोप था कि मनीष ने उन्हें अनुबंध के आधार पर जीटीबी अस्पताल में डेटा एंट्री ऑपरेटर और नर्सिंग सहायक के पद पर नौकरी देने का झांसा दिया था। साथ ही मासिक वेतन लगभग 21,000 रुपये बताया था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिंह ने कहा कि आरोपी ने पीड़ितों का विश्वास हासिल करने के लिए दावा किया कि उसके पिता जीटीबी अस्पताल में एक वरिष्ठ पद पर हैं और उनके अस्पताल प्रशासन के भीतर मजबूत संबंध हैं। उनके पिता अस्पताल में नियुक्तियां कर सकते हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस से पुष्टि की कि उस समय नर्सिंग सहायक या ‘डेटा एंट्री ऑपरेटर’ के पदों के लिए कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही थी। अस्पताल प्रशासन ने यह भी कहा कि नौकरी के मामले में मनीष या किसी अन्य व्यक्ति को अपनी ओर से अधिकृत नहीं किया था। जांचकर्ताओं को पता चला कि उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ताओं से लगभग 5.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।