{"_id":"6a2c20ed8d6fd2ba7a0a5f57","slug":"25-crore-people-lifted-out-of-poverty-under-the-modi-governments-rule-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140555-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी से आए बाहर : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी से आए बाहर : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विकास की नई गाथा बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने खेत-खलिहान से लेकर चंद्रयान तक और गांव की चौपाल से लेकर वैश्विक मंचों तक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन को जनसेवा, संवेदनशीलता और सुशासन का माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में 248 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क था, जो बढ़कर 1095 किलोमीटर से अधिक हो गया है। देश में 164 से अधिक एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना बढ़ा है और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। पीएलआई योजना के तहत 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन और 20 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भारत ने 220 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाईं और दुनिया के कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैश्विक कूटनीति, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कदम मोदी सरकार की निर्णायक नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं।