सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former CM Bhagat Singh Koshyari Receives Padma Bhushan Honored by the President

Uttarakhand: पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए मिला पद्मभूषण, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 25 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

भगत सिंह कोश्यारी को राज्य में भगत दा के नाम से जाना जाता है। कोश्यारी सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और समर्पित राष्ट्रवादी नेता हैं। जिन्होंने अपना जीवन जन सेवा और समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है।

Uttarakhand Former CM Bhagat Singh Koshyari Receives Padma Bhushan Honored by the President
पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्मभूषण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित हुए नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए।



समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार के कई अन्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत सिंह कोश्यारी को राज्य में भगत दा के नाम से जाना जाता है। कोश्यारी सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और समर्पित राष्ट्रवादी नेता हैं। जिन्होंने अपना जीवन जन सेवा और समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है। वह आरएसएस के निष्ठावान स्वयंसेवक हैं और अपनी सादगी, अनुशासन और सीखने के प्रति गहरे प्रेम के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


Uttarakhand: प्रदेश के इन तीन नगर निकायों में बजा चुनावी बिगुल, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर के पहाड़ी इलाके के सुदूर गांव पलानधुरा में जन्मे कोश्यारी ने अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद दृढ़ संकल्प के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त की और 1964 में आगरा विवि से संबद्ध अल्मोड़ा कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की। उन्होंने 1964-1965 के दौरान राजा का रामपुर (एटा, उत्तर प्रदेश) में व्याख्याता के रूप में अपने पेशेवर करिअर की शुरुआत की। हालांकि शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से प्रेरित होकर, उन्होंने 1965 के बाद से स्वयं को पूरी तरह से शैक्षणिक और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

वर्ष 1997 में कोश्यारी को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए नामित किया गया था। नवंबर 2000 में उत्तराखंड के गठन के बाद, वह राज्य के पहले मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने और बाद में थोड़े समय के लिए उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया। वर्ष 2008 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए और 2014 में वह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से लोकसभा सांसद चुने गए। कोश्यारी को पांच सितंबर 2019 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। अगस्त 2020 में उन्हें गोवा का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

कोश्यारी को पद्म भूषण पर जताया हर्ष

पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर भाजपा ने खुशी जताई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे देवभूमि के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा, यह भगत सिंह कोश्यारी की सादगी और राष्ट्रसेवा का सम्मान है। भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। कहा, भगत सिंह कोश्यारी का जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा है। यह सम्मान हर उत्तराखंडी के लिए गौरव की बात है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed