Rishikesh: त्विषा शर्मा की अस्थियां ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर विसर्जित, अनुष्ठान पूरे कर भावुक हुए परिजन
Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात कथित रूप से फांसी लगाई थी। इसके बाद से ही मामला चर्चा में बना हुआ है। वहीं, आज परिजन ट्विशा की अस्थियां लेकर ऋषिकेश पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल दहेज हत्या मामले में मृतक त्विषा शर्मा के परिजन उनकी अस्थियों को लेकर आज ऋषिकेश पहुंचे। यहां त्रिवेणी घाट पर परिजनों ने गंगा में अस्थियां विसर्जित की। साथ ही सभी अनुष्ठान पूरे किए। इस दौरान परिजन भावुक नजर आए।
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand | Twisha Sharma death case | Twisha's father Navnidhi Sharma says, "Today, we have come here to perform the 'Asthi Pravah' (the immersion of her ashes). Twisha had a deep attachment to Rishikesh and to Maa Ganga. She would often sit for hours on… https://t.co/3XqYeIcX8v pic.twitter.com/hVAmJnEpKy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 29, 2026विज्ञापन
पिता बोले- ऋषिकेश बेटी को बहुत पसंद था
इस दौरान त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि आज हम यहां बेटी की अस्थियों का विसर्जन करने आए हैं। त्विषा का ऋषिकेश और मां गंगा से गहरा लगाव था। वह अक्सर नदी के किनारे घंटों बैठी रहती थी। यह जगह उसके लिए बहुत खास मायने रखती थी। इसलिए, उसकी भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमने उसकी अस्थियों का विसर्जन ठीक इसी जगह करने का फैसला किया।
इंसाफ मिलने तक लड़ाई लड़ेंगे
कहा कि यह तो बस शुरुआत है। यह एक बहुत बड़ी लड़ाई है जिसमें बहुत ताकतवर लोग शामिल हैं, और हम अभी सिर्फ इसके शुरुआती दौर में हैं। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमें इंसाफ नहीं मिल जाता। हमें उम्मीद है कि सरकार, जांच एजेंसियां और हमारी न्यायपालिका इस मामले में इंसाफ दिलाएंगे, और इस तरह एक मिसाल कायम करेंगे।