सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia gandhi uttarakhand personal visit

सोनिया गांधी का नया लुक देख कर चौंक जाएंगे आप!

अमर उजाला, कौसानी, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Tue, 24 Jun 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi uttarakhand personal visit
विज्ञापन

इन दिनों उत्तराखंड में अपने निजी दौरे पर आई सोनिया गांधी जब टहलने निकलीं तो अलग लिबास में नजर आईं।

Trending Videos


आमतौर पर सोनिया गांधी अपने चुनावी दौरे और दिल्ली में साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं लेकिन कौसानी में जिसने भी उन्हें देखा चौंके बिना नहीं रह पाया।

सोनिया गांधी अपने निजी दौरे पर इस समय कौसानी में छुट्टियां बिता रही हैं। कौसानी प्रवास के तीसरे दिन सोनिया गांधी जब मंगलवार शाम टहलने निकलीं उनको पैंट और शर्ट में देख सब अचंभित हो गए।

समस्याओं से उन्हें अवगत कराया

sonia gandhi uttarakhand personal visit

सोनिया गांधी जब टहलने निकलीं तो डौनी गांव की महिलाओं ने उनसे मुलाकात की तथा क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी महिलाओं का दुखदर्द जाना और उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिलाया।

मंगलवार सुबह भी क्षेत्र की कुछ महिलाओं और लोगों ने सुमन दुबे के माध्यम से संदेश भेजकर उनसे मिलने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालय की खूबसूरती को निहारा

sonia gandhi uttarakhand personal visit

मंगलवार सुबह से खुले मौसम में सोनिया ने घर के बरामदे से काफी देर तक बर्फ से लदे चमकदार हिमालय पर्वत की खूबसूरती को निहारा।

शाम करीब साढ़े पांच बजे सोनिया एसपीजी की कड़ी सुरक्षा में शांति वन गईं। यह स्थान सुमन दुबे के घर से तीन किलोमीटर की दूरी पर है।

शांति वन से सोनिया ने सूर्यास्त का नजारा देखा। इस स्थान से भी हिमालय का नजारा अद्भुत दिखता है।

समस्याओं को हल करने का आश्वासन

sonia gandhi uttarakhand personal visit

कौसानी तिराहे से सोनिया निकलीं तो सड़क किनारे खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। सोनिया ने भी अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान डौनी गांव की कुछ महिलाओं ने सोनिया से भेंट की तथा उन्हें क्षेत्र की समस्याएं बताईं। सोनिया ने भी उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तीन दिन पूर्व कौसानी आई थीं। कौसानी में इन पारिवारिक मित्र सुमन दुबे के आवास पर टिकी हुई हैं।

सोनिया ने मंगलवार सुबह सात बजे बरामदे में बैठकर कुछ समाचार पत्र भी पढ़े। कौसानी में अपराह्न बाद तेज बारिश हुई, इस दौरान सोनिया बारिश का आनंद लेने के लिए बरामदे में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed