सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police or any government agency does not make arrests over video calls.

Dehradun News: - पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर नहीं करती गिरफ्तारी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police or any government agency does not make arrests over video calls.
विज्ञापन
देशभर में इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देहरादून में भी लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिये लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं।
Trending Videos




आपको ऐसे ठगों से सावधान रहना है। पुलिस किसी को भी वीडियो कॉल में गिरफ्तार नहीं करती। विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। अपराधी अक्सर वर्दी पहनकर या फर्जी पहचानपत्र दिखाकर वीडियो कॉल करते हैं और पीड़ित को यह कहकर डराते हैं कि उसका नाम किसी आपराधिक मामले में शामिल है। इसके बाद वे जांच या गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पैसे देने का दबाव बनाते हैं। आपको ऐसे कॉल्स आएं तो घबराएं नहीं और कॉल करने वाले की बातों में न आएं। तुरंत कॉल काट दें। किसी भी तरह की निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की शिकायत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें और नजदीकी साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए जागरूक रहें और किसी के भी झांसे में न आएं। किसी के भी दबाव में आकर पैसे देने से पहले पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed