सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police officer and 7 other died in road accident.

गहरी खाई में गिरी जीप, सीओ समेत 8 की मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Feb 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
police officer and 7 other died in road accident.
विज्ञापन

हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर धारचूला जा रही जीप रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मटेला बैंड के पास करीब 400 मी. खाई में गिर गई।

Trending Videos


हादसे में चमोली के मूल निवासी पिथौरागढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) महिपाल सिंह पाल, धारचूला निवासी मां-बेटे समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोगों के शव दूसरे बैंड की मुख्य सड़क पर बिखर गए। सेराघाट के गोविंद सिंह और डाकुड़ा के कैलाश टम्टा ने जीप को गिरते देखा। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह वल्दिया को घटना की जानकारी दी। वल्दिया ने थाना पुलिस, एसडीएम और 108 सेवा को हादसे के बारे में बताया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हादसे में मां-बेटे की मौत, मृतकों की सूची

police officer and 7 other died in road accident.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे मटेला बैंड के पास जीप (यूके 04 टीए 4135) एक बैंड से पलटकर दूसरे बैंड की मुख्य सड़क से होते हुए करीब 400 मीटर खाई में गिर गई।

दुर्घटना में पिथौरागढ़ के सीओ महिपाल सिंह पाल (58) पुत्र लछम सिंह निवासी ग्राम छिनका जिला चमोली (हाल निवासी नेहरू कालोनी, जोगीवाला देहरादून), धारचूला के तीजम गांव निवासी धीरज सिंह (21) पुत्र माधो सिंह, गौरी देवी (50) पत्नी माधो सिंह, चालक कमल सुयाल (25) पुत्र जमन सिंह निवासी बिंदुखत्ता नैनीताल और बिंदुखत्ता की ही निवासी नंदी देवी (45) पत्नी चंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि त्रिलोक सिंह (45) पुत्र मान सिंह निवासी कटौजिया निवासी बलुवाकोट धारचूला और दीवान सिंह (45) पुत्र गोपाल सिंह निवासी छानी कौसानी ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, मुकेश सिंह (15) पुत्र कृष्ण सिंह निवासी खुमती धारचूला की अस्पताल में पहुंचने के 30 मिनट बाद मौत हो गई।

एक घायल, जीप में कुल नौ लोग थे सवार

police officer and 7 other died in road accident.

हादसे में जगदीश प्रजापति घायल हो गए। वह पिथौरागढ़ में वर्षा स्वीट्स के मालिक है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि जीप में ज्यादा लोग सवार होंगे, लेकिन जगदीश प्रजापति से की गई पूछताछ में पता चला कि जीप में चालक समेत मात्र नौ ही लोग थे।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि जीप में सवार यात्रियों का सामान बुरी तरह बिखर गया था। घटनास्थल की स्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई होगी।

घायल जगदीश प्रजापति ने बताया कि सभी यात्री पीछे की सीटों पर सोए हुए थे। जगदीश ने बताया कि जीप की गति भी ज्यादा नहीं थी। यह सुबह पांच बजे हल्द्वानी से चली थी और दोपहर 1.15 बजे मटेला बैंड पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed