सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more brain attack patient died

नर्सों की हड़ताल ने ली एक और मरीज की जान

अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Jan 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
one more brain attack patient died
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्रेन अटैक के एक और रोगी की मौत हो गई। दून अस्पताल में ब्रेन अटैक के रोगियों को भरती न किए जाने से तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Trending Videos


नर्सों के कार्य बहिष्कार के कारण न्यूरो के मरीजों की सर्जरी नहीं हो पा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है।

परिजन परेशान
गढ़वाल मंडल के अलग-अलग अस्पतालों से ब्रेन अटैक के रोगियों को दून रेफर किया जाता है। नर्सों के कार्य बहिष्कार के कारण रोगियों को यहां से अब हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। इससे तीमारदार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ब्रेन अटैक के एक और रोगी की मौत हो गई। उसे एंबुलेंस सेवा 108 से दून अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में रोगी को मृत घोषित कर दिया गया।

न्यूरों के मरीजों को दिक्कत
डाक्टरों का कहना है कि न्यूरो सर्जरी के बाद रोगी की मानीटरिंग जरुरी होती है। नर्सों की हड़ताल की वजह से इसमें दिक्कत आ रही है।

कई मरीजों की आपरेशन की तिथि टाल दी गई है। इसके अलावा कुछ मरीजों ने दवा की खुराक छूटने की शिकायत भी की है।

बढ़ सकती है हड़ताल
उत्तराखंड नर्सेज संघ की प्रवक्ता लक्ष्मी पुनेठा ने बताया कि पांच जनवरी तक एक शिफ्ट कार्य बहिष्कार चलेगा। इस दौरान अगर शासन से वार्ता विफल होती है तो पूर्ण हड़ताल कर दी जाएगी।

दून अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. डीएस रावत ने बताया कि नर्सों की हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक इंतजाम कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed