{"_id":"2449122fbb4a726f77a1891478e8c577","slug":"mawa-seized-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के शक में 5 क्विंटल मावा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के शक में 5 क्विंटल मावा जब्त
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Oct 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार के मद्देनजर सिथेंटिक मावे की सप्लाई के शक में दून पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच क्विंटल मावा पकड़ा है।
Trending Videos
यूपी से सिंथेटिक मावा आ रहा दून
आशारोड़ी चेकपोस्ट पर तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। फूड इंस्पेक्टर ने मावे की जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं। गुरुवार को आशारोड़ी चौकी प्रभारी उमेश कुमार को सूचना मिली कि यूपी से बड़ी मात्रा में सिंथेटिक मावा दून लाया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस से तीन क्विंटल मावा जब्त किया गया। मावा ला रहे यूपी के हरदोई निवासी दो लोग हिरासत में लिए गए। इसी दौरान एक इंडिका कार से भी दो क्विंटल मावा पकड़ा गया। फूड इंसपेक्टर को जांच के लिए बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद तय होगा कि मावा असली है या सिंथेटिक। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
64 पव्वों के साथ दबोचा
पटेलनगर पुलिस ने नई बस्ती संजय कॉलोनी निवासी कृष्णा प्रसाद को शराब के 64 पव्वों के साथ बंदी बनाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से इस गोरखधंधे में शामिल है।