{"_id":"842ca2ee1e6dbccb1a52017ecfa149b7","slug":"land-mafia-are-benefiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें करोडों की जमीन मिल रही हजारों में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें करोडों की जमीन मिल रही हजारों में...
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून को धोखा देकर अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन खरीदने के लिए भूमाफियाओं ने तरकीब निकाल ली है।
Trending Videos
करोडों की जमीन हजारों में
देहरादून में इन माफियाओं का एक ग्रुप सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगों की ही जमीन खरीदने का धंधा कर रहा है। करोड़ों की जमीन हजारों में खरीदी जा रही है। इस संबंध में डीजीसी सुदेश शर्मा ने शासन को पत्र लिखा है।
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
विज्ञापन
विज्ञापन
यह नियम है कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन तभी कोई सवर्ण खरीद सकता है जब बेचने वाले के पास सवा सोलह बीघा जमीन बाकी रहे। अगर जमीन इससे कम है तो अनुसूचित जाति का व्यक्ति ही वह जमीन खरीद सकता है।
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
इस स्थिति में अगर किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति के पास दो बीघा जमीन है और कोई सजातीय खरीदार नहीं मिलता तो उसकी जमीन कोई खरीद नहीं सकता। इसकी तोड़ भूमाफियाओं ने निकाल ली है।
पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी
वे पहले ऐसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाते हैं जिसके पास सवा सोलह बीघा से अधिक जमीन हो। फिर अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा लेते हैं। इसके एवज में बिचौलिये को कुछ धनराशि दे दी जाती है।
बड़े पैमाने पर प्लाटिंग
सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति से भू-माफिया 25-30 हजार रुपए बीघा जमीन खरीद लेते हैं। फिर इसे करोड़ों में बेचा जाता है। सूत्रों ने बताया कि जिले में इस तरह की भूमि की बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही है।
पढ़ें, प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत
डीजीसी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने शासन को पत्र भी लिखा है। साढ़े सोलह बीघा से कम भूमि होने पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जमीन बेचने की अनुमति नहीं मिल पाती है। इससे बहुत से लोगों के जरूरी कार्य बाधित हो जाते हैं।