{"_id":"627be108bf05b756a97f3850","slug":"illegal-houses-demolished-in-indiranagar-encroachment-removed-from-footpaths-city-news-drn411456577","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरानगर में अवैध मकान तोड़े, फुटपाथों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरानगर में अवैध मकान तोड़े, फुटपाथों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने बुधवार केे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ कच्चे और पक्के मकानों को तोड़ा गया। साथ ही फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। टीम ने कई ठेलियां भी जब्त की। इसके बाद उनके मालिकों के चालान काटे गए।
नगर निगम की टीम बुधवार को दो इलाकों में कार्रवाई के लिए निकली थी। भूमि अधीक्षक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इंदिरानगर से सीमाद्वार तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इंदिरानगर में दो मकानों को गिराया गया। इनमें एक मकान अवैध पक्का बना था, जबकि एक बांस-बल्लियों और त्रिपाल से बनाया गया था। यहां पर रहने वाले लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई। बताया कि शाम के वक्त टीम लालपुल से कारगी चौक तक गई। यहां पर फुटपाथ पर मौजूद दुकानदारों का सामान और बोर्ड हटाए गए।
इसके साथ ही 20 ठेली वालों के खिलाफ कार्रवाई कर ठेलियों को जब्त किया गया। बताया कि टीम ने शहर के 10 इलाकों में अतिक्रमण चिह्नित किया है। इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। पिछले दिनों नगर निगम ने अपनी जमीन पर हो रही प्लाटिंग भी ध्वस्त की थी। उधर, हरिद्वार हाईवे पर मजार के पास अवैध कब्जा हटाने को लेकर महिला ने जब सवाल उठाए तो लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कब्जा हटवाया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। बुधवार शाम तक कब्जा हटा लिया गया था।
Trending Videos