सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himalayan stone turns into diamond.

OMG: हीरे में तब्दील हो रहे हिमालय के पत्थर, क्या है वजह?

रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
himalayan stone turns into diamond.
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जहां इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट में धंस रही है वहां भूगर्भीय ताप से ग्रेफाइट पत्थर भीतर जाकर हीरे में तब्दील हो रहे हैं।

Trending Videos


यही नहीं बल्कि सामान्य पत्थर भी भूगर्भ में जाकर गार्नेट, जरकॉन जैसे बेशकीमती रत्नों में तब्दील हो रहे हैं। यहां शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने जब इन चट्टानों की कटाई की तो अंदर हीरे मिले। भूगर्भीय प्लेटों के टकराने की यह घटना उत्तरी-पश्चिमी हिमालय के पांच सौ वर्ग किमी क्षेत्र को ‘खजाना’ बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भूगर्भीय प्लेटों के टकराने के इस ‘सबडक्शन’ क्षेत्र में हीरे, जवाहरात मिलने का वैज्ञानिकों ने पहली बार खुलासा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब सबडक्शन शुरू हुआ तो ऊपर केपत्थर नीचे गए। भूगर्भ में जब ये पत्थर 130 किमी नीचे पहुंचे तो सात सौ डिग्री सेल्सियस ताप और 40 किलो बार प्रेशर पड़ने से इनकी ‘केमिस्ट्री’ बदली और ये रत्नों में तब्दील होने लगे। प्लेट धंसने की प्रक्रिया जारी रहने से ये धीरे-धीरे ऊपर आए।

हीरा बनने की प्रक्रिया और गुण

हीरे के उत्पादन के बारे में कहा जाता है कि हजारों साल जमीन में दबे रहने के बाद कार्बन से हीरा बनता है। हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह रासायनिक रूप से कार्बन का शुद्धतम रूप है।

चूंकि हीरे में सभी कार्बन परमाणु अति शक्तिशाली सह-संयोजी बन्ध से जुड़े होते हैं, इसलिए यह बहुत कठोर होता है। हीरे को यदि ओवन में 763 डिग्री सेल्सियस पर गरम किया जाये, तो यह जलकर कार्बन डाइ-आक्साइड बना लेता है तथा राख तक नहीं बचती है।

चट्टानों को काटने के बाद मिले हीरे

himalayan stone turns into diamond.

वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों केलेह-लद्दाख से ढाई सौ किमी दूर सो मुरारी क्षेत्र की चट्टानों को काटने के बाद जरकान मिनरल की कटान पर 18 माइक्रोग्राम साइज के हीरे मिले।

वैज्ञानिकों का कहना है कि भूगर्भीय ताप पाकर जिरकोनियम-सिलिकेट जरकान, एल्म्युनो सिलिकेट गार्नेट में बदल रहा है। कोसाइट नीचे जाकर स्टीथो व्हाइट में बदल जाता है। कीमती पत्थर ओलिविन भी इस क्षेत्र में मिल रहा है। भूगर्भ की ऊपरी सतह पर संगमरमर भी यहां पाया जा रहा है।

चीन और नार्वे में भी मिले हीरे
वैज्ञानिकों ने बताया कि चीन केडेनीसन क्षेत्र और नार्वे के नाइस क्षेत्र में भी भूगर्भीय प्लेटों के टकराने की घटना केबाद ग्रेफाइट और दूसरे पत्थर भूगर्भीय ताप से हीरे, ओलिविन में परिवर्तित हुए थे।

10 करोड़ साल पहले शुरू हुआ सबडक्शन
वैज्ञानिकों ने जांच में पाया है कि इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट केनीचे 10 करोड़ साल पहले धंसनी शुरू हुई थी। चट्टानों में जो नमूने मिले हैं वे तकरीबन पांच करोड़ साल पहले भूगर्भ में ग्रेफाइट से हीरे में परिवर्तित हुए हैं।

‘उत्तरी-पश्चिमी हिमालय के सबडक्शन क्षेत्र में हीरे, गार्नेट, जरकान आदि मिले हैं। किन-किन चट्टानों में कितने बेशकीमती पत्थर हैं यह जानने केलिए शोध प्रक्रिया जारी है। भूगर्भीय प्रक्रिया केतहत पत्थरों का कायांतरण हो रहा है।’
- डॉ. बीके मुखर्जी (वरिष्ठ विज्ञानी, वाडिया हिमालय भूगर्भ संस्थान)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed