{"_id":"1b697d1aa7e33f523a8ce17ea1030c5d","slug":"food-poisoning-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा मशरूम, खाते ही पूरा परिवार बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा मशरूम, खाते ही पूरा परिवार बेहोश
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sun, 03 Aug 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम रतोली में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
Trending Videos
रतोली के उम्मेद मिस्त्री के बच्चे शनिवार सायं जंगल से मशरूम लेकर आए थे। रात को परिवार के सभी लोगों ने मशरूम खाया तो एकाएक बच्चों और उनकी मां को उल्टी होने लगी और वे बेसुध सो गए जबकि उम्मेद मशरूम खाने के बाद ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह पहुंचाया गया अस्पताल
सुबह आठ बजे तक घर का कोई सदस्य नहीं उठा तो चचेरे भाई विनोद ने घर जाकर देखा। उस समय सभी बेसुध पड़े थे। जगाने पर उर्मिला देवी को होश आया और उसने मशरूम खाने से सबकी तबियत बिगड़ने की बात कही।
उसके तुरंत बाद सभी बीमारों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनके बच्चे सुरजा, रंजू, अंजली, पिंकी, रिंकी और राजेश प्राथमिक उपचार के बाद होश में आ गए, लेकिन उम्मेद के स्वास्थ्य में दोपहर बाद ही सुधार हो पाया।
सीएमएस डॉ. बीएस सामंत ने बताया कि सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X