Dehradun: महिला कांग्रेस नेता पर कैफे में युवकों ने भारी वस्तु से किया हमला, सिर पर लगे कई टांके, एफआईआर दर्ज
युवती जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के साथ कैफे गई थी। इस दौरान वहां कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। मारपीट के बीच युवकों ने धारदार हथियार निकाल लिए और आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान एक वार माही के सिर पर भी कर दिया।
विस्तार
कांग्रेस की युवा नेता माही जेटली पर एक कैफे में युवकों द्वारा भारी वस्तु से हमला करने का मामला सामन आया है। उनके सिर पर कई टांके आए हैं। घटना चंद्रबनी क्षेत्र के एक कैफे में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
माही जेटली के भाई मदन जोशी ने पटेलनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बहन जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के साथ कैफे गई थी। इस दौरान वहां कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। मारपीट के बीच युवकों ने धारदार हथियार निकाल लिए और आपस में लड़ने लगे।
इसी दौरान एक वार माही के सिर पर भी कर दिया। इससे माही लहूलुहान हो गई और कैफे में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना परिवार वालों को मिली तो वह आनन-फानन में कैफे पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Khatima News: संदिग्ध पेय पदार्थ के सेवन से दो लाेगों की मौत, एक गंभीर, मौके से शराब की बोतलें मिलीं
घायल माही को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर आठ टांके लगाए। पुलिस को दी गई शिकायत में मदन ने आयुष राणा, सूरज राणा और हिमांशु पर मारपीट और हमले के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.