{"_id":"61e6b9380c9f4820b66b9c11","slug":"dehradun-news-anju-got-first-place-in-art-festival-traditional-playing-at-the-national-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव पारंपरिक वादन में उत्तराखंड की बेटी अंजू को मिला पहला स्थान ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
देहरादून: राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव पारंपरिक वादन में उत्तराखंड की बेटी अंजू को मिला पहला स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से कला-उत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीयस्तर पर विभिन्न विधाओं में एक से 12 जनवरी तक वर्चुअल माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
अंजू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला-उत्सव प्रतियोगिता 2021-22 में उत्तराखंड की बेटी अंजू ने पारंपरिक लोकवाद्य-यंत्रविधा के तहत ढोल वादन में पहला स्थान प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की ओर से कला-उत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीयस्तर पर विभिन्न विधाओं में एक से 12 जनवरी तक वर्चुअल माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि जीजीआईसी हरिपुर कालसी की छात्रा अंजू ने हारूल जैंता, नाटी रासो आदि धुनों पर ढोल वादन में प्रस्तुति दी। ढोल वादन में अंजू के साथ संगतकर्ता के रूप में दमाऊ पर साधनाऔर रणसिंहा पर रिंकी द्वारा संगत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कला-उत्सव प्रतियागिता का परिणाम मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जारी किया गया। अपर राज्य परियोजना निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर साल लोककलाओं के संवर्धन एवं विकास के लिए माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
Trending Videos
कला-उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर, राज्यस्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के रूप में विभिन्न चरणों में होता है। उन्होंने कहा कि अंजू इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है।