सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 16 October: 8 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले आठ नए संक्रमित, दून स्कूल के दो छात्र भी निकले पॉजिटिव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Oct 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Coronavirus in Uttarakhand: उत्तराखंड में शनिवार को केवल पांच जिलों देहरादून में तीन, हरिद्वार में दो व नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है।

Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 16 October: 8 positive found and No Patient Died
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 177 रह गई है।

Trending Videos


केवल पांच जिलों में संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को केवल पांच जिलों देहरादून में तीन, हरिद्वार में दो व नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: वैक्सीन की कमी नहीं, लेकिन संक्रमण की तरह घट रही कोविड टीकाकरण की रफ्तार

संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343747 हो गई है। इनमें से 330047 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7397 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

 

द दून स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित 

द दून स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों छात्र कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से आए थे। दोनों छात्रों को आइसोलेशन में रखकर स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे स्कूल परिसर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। 


कोरोना के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि चंडीगढ़ से दो छात्र चार-पांच दिन पहले स्कूल लौटे थे। जिन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन में रखा गया था। दोनों में कोरोना के किसी तरह के लक्षण नहीं थे, लेकिन नियमानुसार दोनों की कोरोना जांच कराई गई। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्कूल प्रशासन ने नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में दोनों छात्रों को आइसोलेट कर दिया है।

 

डॉ. दीक्षित ने बताया कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई छात्र, शिक्षक या अन्य स्टॉफ उनके संपर्क में आए थे। इसे लेकर स्कूल प्रशासन भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। प्रदेश के विभिन्न स्कूल में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। दून के सरकारी व निजी विद्यालयों, पिथौरागढ़ व चमोली समेत कुछ अन्य जिलों के स्कूलों में भी छात्रों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

 

अब द दून स्कूल में कोरोना संक्रमण के मामले आने से छात्र और अभिभावक भी चिंता में हैं। डॉ. दीक्षित ने बताया कि दोनों छात्र स्वस्थ्य हैं और उनमें कोरोना के लक्षण भी नहीं हैं। फिर भी उन्हें नियमानुसार आइसोलेशन में रखा गया है। स्कूल प्रशासन से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed