सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader Got threatens to kill sms after women harassment Allegation

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मिले 140 से ज्यादा मैसेज

न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Got threatens to kill sms after women harassment Allegation
SMS
विज्ञापन

एक महिला को बच्चे समेत बंधक बनाने के कथित आरोपों से घिरे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शिकायतकर्ता के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Trending Videos


आरोप है कि बारह घंटे में उन्हें व्हाट्सएप पर करीब 143 धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, जिसमें धस्माना और परिजनाें की हत्या करने की बात कही गई है। उधर विवेचक सीओ जया बलूनी ने शुक्रवार को शिकायती पत्र पर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के पलवल निवासी एक शख्स ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को शिकायत की थी कि कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने उसकी पत्नी और बेटे को कैद रखा है। आरोप लगाया था कि कई बार शिकायत करने के बाद डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी राजनैतिक दबाव में कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

आयोग ने इस प्रकरण में प्रमुख सचिव गृह को आरोपों की जांच कराने को कहा था। पुलिस मुख्यालय ने कांग्रेस नेता पर लगे आरोपाें की जांच सीओ डालनवाला जया बलूनी को सौंप दी थी, जबकि डीजीपी पर लगे आरोपों की जांच को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ। 

इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिकायकर्ता द्वारा लगातार उन्हें व्हाट्सएप पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार रात दस बजकर दो मिनट पर उनके व्हाट्सएप पर पहला मैसेज भेजा था, जिसमें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी, तब से लगातार वह धमकी दे रहा है।
 

अब तक 143 के करीब मैसेज आ गए हैं। पुलिस को व्हाट्सएप पर मिल रही धमकियाें का रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने डीजीपी से बात कर इस प्रकरण की तीन दिन में जांच पूरी कराने को कहा गया है, ताकि यह साफ हो सके कि यह शख्स किसी के इशारे पर यह सब कर रहा हैं।

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना द्वारा डालनवाला कोतवाली में दी गई गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए साक्ष्याें का संकलन किया जा रहा है।
-निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed