सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cockroaches are breeding diseases in the kitchen People who come into contact with them develop asthma

Uttarakhand: कॉकरोच रसोई में पका रहे बीमारियां, संपर्क में आने से लोग अस्थमा, रोज अस्पताल पहुंच रहे मामले

अंकित यादव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 29 May 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

कॉकरोच रसोई में बीमारियां पका रहे हैं। संपर्क में आने से लोग अस्थमा, भोजन विषाक्त और त्वचा संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। दून और कोरोनेशन अस्पताल में इस तरह की समस्याओं के साथ कई मरीज पहुंच रहे है।

Cockroaches are breeding diseases in the kitchen People who come into contact with them develop asthma
Cockroach - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार

कॉकरोच घरों की किचेन में बीमारियां पका रहे हैं। इसके शरीर से निकलने वाले अलग-अलग तरह के प्रोटीन लोगों में अस्थमा, भोजन विषाक्त और एलर्जिक डर्मेटाइटिस बीमारियों की वजह बन रहे हैं। गर्मियों में यह समस्या और अधिक बढ़ गई है। दून और जिला अस्पताल में हर रोज इस तरह के 15 से भी अधिक मामले आ रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार कॉकरोच अधिक गर्मी और बारिश होने पर बाहर निकलते हैं। उनके शरीर से निकलने वाले कुछ विशेष तरह के प्रोटीन लोगों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां पैदा करते हैं। इसमें बीएलए-जी प्रोटीन के सात विभिन्न प्रकार शामिल हैं। दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण पांडेय के मुताबिक कॉकरोच के शरीर का हर हिस्सा हवा के माध्यम से शरीर में पहुंचकर बीमार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर देखा जाता है जब कॉकरोच मर जाता है तो उसके शरीर का टेग्मिना और प्रोनोटम टूटकर बिखर जाता है। यह परेशानी तब आती है जब सिलिंडर, डैसबोर और अन्य छिपे हुए हिस्सों में जब कॉकरोच मरते हैं। ऐसी स्थिति में टेग्मिना और प्रोनोटम लंबे समय तक वहां पर पड़े रहते हैं। जो बेहद हानिकारक हैं। इसके अलावा जिंदा कॉकरोच भी कई बार बाहर से गंदगी लेकर आते हैं और खाने को दूषित कर देते हैं। इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ कई तरह कर परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos


उधर जिला अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल आर्य बताते हैं कि कॉकरोच से निकलने वाले प्रोटीन के संपर्क में आकर त्वचा में गंभीर एलर्जी हो जाती है। इसकी वजह से एग्जिमा, एलर्जिक डर्मेटाइटिस, खुजली, लाल चकत्ते और जलन पड़ने जैसे लक्ष्रण दिख सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  चलती ट्रेन में दर्दनाक घटना, सवालों में घिरी ममता, मृत शिशु फेंका या गिरा, लक्सर आ रहा था दंपती

ऐसे करें बचाव

1- कॉकरोच को मारने के लिए छिड़काव करें

2- मरे हुए कॉकरोच को जल्द से जल्द घर से बाहर

3- कॉकरोच के शरीर के हिस्सों को स्पर्श करने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed