सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in udhamsingh nagar.

गड्ढों में फंसकर खाई में पलटी बस, 20 घायल

ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 08 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
bus accident in udhamsingh nagar.
विज्ञापन

रामपुर से बाजपुर आ रही प्राइवेट बस सीमावर्ती यूपी में गड्ढों में फंसकर सड़क किनारे की खाई में पलट गई। हादसे में करीब बीस यात्री घायल हो गए।

Trending Videos


खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को बमुश्किल बस से निकालकर यूपी के स्वार और बाजपुर के अस्पतालों में पहुंचाया गया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। घटना के बाद चालक परिचालक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री
शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रामपुर से बाजपुर आ रही प्राइवेट बस संख्या यूपी 76/0082 गड्ढों में फंसकर सड़क किनारे जाकर खाई में पलट गई। बस के पलटते यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों और राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों और यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को राहगीरों ने बाजपुर और स्वार के अस्पताल भिजवाया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से बैठाकर गतव्य को रवाना किया।

ये हुए घायल
घायलों में बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी रीना, उसका पुत्र रजत, दिनेश निवासी पीपलसाना रामपुर, यूपी के टांडा रामपुर निवासी अब्दुल अलीम, नन्हे सहित करीब बीस यात्री घायल हो गए।

अमर उजाला पहले ही कर चुका है आगाह
दोराहा बाजपुर से यूपी के मानपुर (रामपुर) 12 किमी तक रामपुर मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। गड्ढों में तब्दील सड़क होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

अमर उजाला ने बीती 14 जनवरी के अंक में टांडा ढड़ियाल रोड ‘बाजपुर से यूपी जाना हुआ नामुमकिन’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद यूपी प्रशासन हरकत में आया और मात्र गड्ढों को पाट कर इतिश्री कर दी लेकिन गड्ढे फिर पहले की तरह हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed