सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   balkrishn accused fraud certificate

‘बालकृष्ण हाजिर हो’, खास से आम हुए बालकृष्ण

बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Oct 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
balkrishn accused fraud certificate
विज्ञापन

सीबीआई की अदालत में बुधवार दोपहर 3:15 तीन बजे आवाज गूंजी ‘बालकृष्ण हाजिर हो’। आवाज सुनते ही बाहर परिसर में खड़े बालकृष्ण अदालत में आकर भीड़ के बीच खड़े हो गए। इस बार न तो उनके साथ सुरक्षा कर्मी थे और न वकीलों का जत्था। पहले जैसी हनक भी गायब थी।

Trending Videos


अदालत में वे अन्य मामलों में पेश हुए अभियुक्तों के साथ खड़े रहे। खास से आम होने का मलाल उनके चेहरे पर भी झलक रहा था।

दो बार अदालत में पेश हुए
बालकृष्ण पहले अदालत में पेश होते थे तो नजारा ही कुछ और होता था। बालकृष्ण के साथ कई सुरक्षाकर्मी और अधिवक्ता अदालत में मौजूद रहते थे। बालकृष्ण की पेशी के दौरान कोर्ट खाली रहता था और वे हाजिरी लगाकर एक मिनट के भीतर लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य अभियुक्तों को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पेशी के लिए इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को बालकृष्ण साढ़े तीन घंटे में दो बार अदालत में पेश हुए। दोपहर ठीक बारह बजे कोर्ट में पेश होने के बाद वे लौट गए। दुबारा सवा तीन बजे कोर्ट पहुंचे। कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे।

हम डरने वाले नहीं : बालकृष्ण
कोर्ट से बाहर आने के बाद बालकृष्ण ने कहा कि हम किसी की भपकी से डरने वाले नहीं। हमारे खिलाफ चाहे सरकार, शासन, प्रशासन सब एक हो जाएं, हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। देश की जनता सब समझती है और हम पर विश्वास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed