सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After one and a half years, FIR registered in case of assault and robbery

Dehradun News: डेढ़ वर्ष बाद मारपीट व लूटपाट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
After one and a half years, FIR registered in case of assault and robbery
विज्ञापन
विकासनगर। लगभग डेढ़ वर्ष पुराने मारपीट, धमकी और लूटपाट के प्रयास के मामले में न्यायालय के आदेश पर सेलाकुई थाना पुलिस ने ग्राफिक मार्बल्स, जेबीआईटी कॉलेज के निकट चांदचक निवासी संदीप तेवतिया समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता जमनपुर सेलाकुई निवासी मुकेश चौहान ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और सामान ले जाने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस को पहले भी शिकायत दी गई थी।
Trending Videos

थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकेश चौहान की शिकायत पर आरोपी और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 11 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर मारपीट की, धमकी दी तथा मशीन ले जाने का प्रयास किया। साथ ही पूर्व में स्कूटर, मोबाइल फोन और तैयार माल छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया था। न्यायालय के निर्देशानुसार मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed