{"_id":"4597da4bf476e76159267a5512488866","slug":"accident-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बारातियों की गाड़ी, 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बारातियों की गाड़ी, 2 की मौत
अमर उजाला, थत्यूड़, नैनबाग
Updated Sat, 03 May 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में जौनपुर ब्लाक के थत्यूड़-अगलाड़ मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात गैड गांव के समीप बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
Trending Videos
वाहन में 12 लोग सवार थे। घायलों को सीएचसी थत्यूड़ से मसूरी कम्यूनिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
दुर्गा गांव से शुक्रवार को स्व. मदन सिंह के बेटे मनजीत की बारात झंगेरी गई थी। रात 10.30 बजे बारात झंगेरी से लौट रही थी कि अचानक गैड गांव के समीप बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में शामिल तीन वाहन पहले ही आगे निकल चुके थे, जिससे दुर्घटना का पता देर से चला। दुर्घटना में राजेंद्र (38) पुत्र रामदयाल निवासी चाकुरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिचेत्तरू (40) पुत्र बटू निवासी चाकुरिया ने देहरादून अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
चालक की सूझ बूझ से बची 30 यात्रियों की जान
पौड़ी में बस चालक की सूझबूझ से 30 यात्रियों की जान बच गई। ब्रेक फेल होने पर चालक ने धैर्य बनाए रखा और बस को पहाड़ी की तरफ से गड्ढे में डाल दिया। इस दौरान बस से कूदे एक यात्री का पांव फैक्चर हो गया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार गढ़वाल बहुद्देश्यीय निगम की बस संख्या यूके 12 ए-0252 रोज की तरह शुक्रवार को सुबह 6 बजे पौड़ी से नैनीडांडा के लिए रवाना हुई। बस में बारह से अधिक सवारियां बैठी थी।
करीब 10 बजे पाबौ-भरसार-थलीसैण मोटर मार्ग में मुसौटी के समीप बस का ब्रेक फेल हो गया। जिससे बस में सवार सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने चलती बस से छलांग लगा दी।
थलीसैण के वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि चालक बलवंत ने सूझबूझ से बस को हिल साइड में एक गड्ढे में डाल दिया, जिससे बस रुक गई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। चलती से बस से छलांग लगाने से एक यात्री का पैर फैक्चर हो गया। जिसे उपचार के लिए थलीसैण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

कमेंट
कमेंट X