सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Criminal world of 'Don' was a desire to be

जरायम की दुनिया का ‘डॉन’ बनने की थी चाहत

नवाज Updated Mon, 01 Jul 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
Criminal world of 'Don' was a desire to be
विज्ञापन

हरिद्वार का डॉन बनने की चाहत सोहलपुर के दो युवकों को जरायम के दलदल में खींच लाई। दोनों रातों रात खौफ पैदा कर हरिद्वार का बेताज बादशाह बनने का ख्वाब पाले बैठे थे। लेकिन, नशे और नाम के पागलपन ने दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सिडकुल में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को लूटने वाले आरोपी युवकों की यही दास्तां है।

Trending Videos


सिडकुल में रविवार को पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर फायर झोंक नगदी लूटने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने रात में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी विनेश पंडित पुत्र रमेश और अमित चौधरी पुत्र ऋषिपाल दोनों सोहलपुर थाना भगवानपुर के रहने वाले हैं। विनेश पंडित रुड़की के कुख्यात बदमाश चीनू पंडित का सगा भांजा है। आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण दोनों नशे के आदी हो गए और बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों की तरह अपराध जगत का डॉन बनने की ख्वाहिश दिल में पाल ली।

हरिद्वार में खौफ पैदा करने के लिए पहले इन्होंने 22 जून को रुड़की के व्यापारी पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उन्होंने 30 जून को पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों का मकसद किसी तरह हरिद्वार का डॉन बन अपना गैंग चलाना था। लेकिन, पुलिस के त्वरित एक्शन से दोनों के मंसूबे धरे रह गए।

सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। नशा करने के बाद ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया। दोनों पेशेवर अपराधियों की तरह वारदातें कर रहे थे।

खंगाला जाएगा यूपी कनैक्शन

हरिद्वार। रानीपुर में होने वाली लूट और डकैती की घटनाओं में अधिकतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाशों की भूमिका सामने आती रही है। एसपी सिटी जेएस भंडारी ने बताया कि दोनों के यूपी कनैक्शन को भी खंगाला जा रहा है। हो सकता है कि उन वारदातों के पीछे भी इन्होंने ही लोकल सहायता मुहैया कराई हो। यही नहीं दोनों यूपी में होने वाली वारदातों की मानिंद ही घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed