{"_id":"7f72121c-85a3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pujaras-father-does-not-want-his-son-playing-the-hook-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की बेटे को नसीहत, हुक शॉट नहीं खेले पुजारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिता की बेटे को नसीहत, हुक शॉट नहीं खेले पुजारा
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजार की सफलता में उनके पिता अरविंदर पुजारा का भी योगदान है। बतौर कोच उन्होंने अपने बेटे को हुक शॉट नहीं खेलने की हिदायत दे रखी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने से वह काफी खुश दिखाई दिए।
सीनियर पुजारा ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक हमेशा विशेष उपलब्धि होती है। लेकिन मैं चेतेश्वर से कहूंगा कि उसे हुक शॉट खेलने से बचना चाहिए। वह मुझसे कहेगा कि यह स्कोरिंग शॉट है लेकिन मेरा मानना है कि यह जोखिम भरा है। वह हुक शॉट खेलकर आउट हो रहा है। जब वह ‘वी’ आकार देकर खेलता है तो वह बेहतरीन बल्लेबाज नजर आता है। उसे गैरपरंपरागत शॉट खेलने की जरूरत नहीं है। वह स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और आन ड्राइव से ढेरों रन जुटा सकता है। वह बल्ले के इस कोण पर लाकर दिन भर खेल सकता है और उसे ऐसा ही करना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
बासठ वर्षीय अरविंद ने सौराष्ट्र की तरफ से छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं लेकिन उनका बेटा इससे काफी आगे निकलकर टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरा भारतीय बन गए। उन्होंने कहा, ‘चेतेश्वर को जो चीज खास बनाती है वह उनकी बड़े शतक लगाने की भूख। यदि वह शतक बनाकर नाबाद है तो वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अगले दिन भी वह अच्छा खेलना जारी रखे। इसलिए उसने प्रथम श्रेणी मैचों में इतने अधिक दोहरे और तिहरे शतक लगाए हैं। अब वह टेस्ट में भी ऐसी फॉर्म दिखा रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह लगातार ऐसा प्रदर्शन करेगा।’