{"_id":"3b3c9dea-862c-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pujara-should-not-be-compared-with-dravid-says-dean-jones","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दीवार' से पुजारा की तुलना पर भड़का यह कंगारु","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'दीवार' से पुजारा की तुलना पर भड़का यह कंगारु
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Mar 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में 204 रनों की पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने विदेशी पिचों पर रन बनाने की चुनौती पेश की है। जोंस ने कहा कि घरेलू पिचों पर पुजारा का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन विदेशों में उनकी असली परीक्षा होगी।
मीडिया के पुजारा की तुलना पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ से करने पर भी डीन जोंस नाराज हैं। जोंस ने कहा कि पुजारा ने अभी केवल 11 टेस्ट मैच खेले हैं और उनमें से केवल एक ही उन्होंने विदेशी जमीन पर खेला है। ऐसे में द्रविड़ से पुजारा की तुलना करना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि साल 2010-2011 में दिसंबर-जनवरी में डरबन और केप टाउन में खेली तीन टेस्ट पारियों में पुजारा ने 31 रन बनाए और इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन रहा।
जोंस ने कहा, 'अभी से पुजारा की तुलना द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज से करना जल्दबाजी है और ऐसी तुलनाओं से उन पर अनावश्यक दबाव भी बनेगा। हालांकि पुजारा की रक्षात्मक शैली काफी मजबूत है, लेकिन विदेशी जमीन पर उनके प्रदर्शन की परीक्षा होना अभी बाकी है।'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी ने कहा, 'अभी से पुजारा की तुलना पूर्व के महान टेस्ट बल्लेबाजों से नहीं की जानी चाहिए। पुजारा को अभी कुछ और समय खेलने दीजिए आगे चलकर वह और मजबूत तथा सुनिश्चित होगा हालांकि विदेशी धरती पर उनकी अग्निपरीक्षा अभी बाकी है।'