सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The BJP has once again surprised everyone by announcing its Rajya Sabha candidates.

राज और नीति: राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर भाजपा ने फिर सबको चौंकाया

Suresh Tiwari सुरेश तिवारी
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

राज और नीति: भाजपा ने राज्यसभा के लिए तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाया। प्रदेश में संगठन मंत्री नियुक्ति की चर्चाएं तेज हैं। वहीं, इंदौर की आईपीएस अनन्या अवस्थी ओडिशा की पहली महिला राज्यपाल एडीसी बनकर गौरव बढ़ा रही हैं।

The BJP has once again surprised everyone by announcing its Rajya Sabha candidates.
राज और नीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए दो नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और मध्य प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों नामों की चर्चा दूर-दूर तक नहीं थी। तरुण चुघ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वसनीय और करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। वहीं, रजनीश अग्रवाल को उनकी कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा संगठन मंत्री पद पर कौन होगा काबिज
मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन मंत्री का पद पिछले कई महीनों से रिक्त है। हितानंद शर्मा को हटाए जाने के बाद इस पद पर किसी नई नियुक्ति की घोषणा नहीं हुई है। राजस्थान में ढाई वर्ष बाद संगठन मंत्री की नियुक्ति होने के बाद अब मध्य प्रदेश में भी इस पद पर नियुक्ति की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके लिए दो नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। पहला नाम चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान में कार्यरत अभय महाजन का है, जबकि दूसरा नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहन का बताया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या राजस्थान की तर्ज पर मध्य प्रदेश भाजपा में भी जल्द संगठन मंत्री की नियुक्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर की आईपीएस अनन्या ने ओडिशा में बढ़ाया गौरव
भारतीय पुलिस सेवा की 2022 बैच की ओडिशा कैडर की आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी मूल रूप से इंदौर की हैं। उन्होंने ओडिशा में इंदौर और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वे ओडिशा की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी हैं, जिन्हें राज्यपाल का एडीसी (एड-डी-कैंप) नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद अनन्या ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दायित्व है, जो उन्हें व्यापक अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक पदाधिकारी की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है। अनन्या के पिता आशुतोष अवस्थी मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में इंदौर में निवास करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos


अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed