{"_id":"6a154de5376808598307adce","slug":"naxalite-material-recovered-in-kanker-narayanpur-border-area-bastar-news-c-1-1-noi1494-4323930-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: जंगलों से हथियार और विस्फोटक बरामद, सर्चिंग अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: जंगलों से हथियार और विस्फोटक बरामद, सर्चिंग अभियान तेज
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने नक्सलियों का डम्प बरामद किया। जवानों को भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली है।
कांकेर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले में पुलिस जवानों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की है। इसमें भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।
जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। 25 मई को थाना कोयलीबेड़ा और जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम गुमचूर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चला। सुरक्षा बलों ने यहां से नक्सल डंप सामग्री बरामद की। इसी प्रकार 25 मई को थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पदालमस्पी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चला। पुलिस ने वहां भी नक्सल डंप सामग्री बरामद करने में सफलता पाई। जवान जब्त सामग्री को मुख्यालय लेकर आए हैं। यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद हथियार और विस्फोटक
गुमचूर क्षेत्र से 303 राइफल के 42 राउंड मिले। 7.62 एसएलआर के 75 राउंड और 5.56 राइफल के 21 राउंड भी बरामद हुए। इसके साथ ही 7.62 एमएम एसएलआर मैगजीन फिलर के दो नग और एक स्टील कंटेनर भी मिला। छह इलेक्ट्रिक डेटोनेटर भी बरामद हुए, जिनमें से एक टूटा हुआ था।
Trending Videos
अन्य सामग्री और उपकरण
पदालमस्पी क्षेत्र से एक देशी मेड पिस्टल बरामद की गई। लगभग दो किलोग्राम का एक टिफिन आईईडी भी मिला। एक पावर कंट्रोलर, वायर और बैटरी जैसी अन्य सामग्री भी जब्त की गई। इन बरामदगी में नक्सल साहित्य भी शामिल था।


