सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Child died after falling into a deep pit in Balod

बुझ गया चिराग : खेलते- खेलते गहरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, मां बाप का था इकलौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Aug 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद जिले में गहरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत हो गई। बालक अपने मां बाप का इकलौत पुत्र था। मासूम की मौत से परिजन बेहाल हैं।

Child died after falling into a deep pit in Balod
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालोद थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां खपरी गांव में मनरेगा द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक 4 साल के मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार का  को बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मासूम धनंजय के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। जहां पर एक बालक खेलते हुए गहरे तालाब में चला गया। जिस तालाब में बच्चा गिरा, वहां मनरेगा के माध्यम से तालाब गहरीकरण का काम हुआ था। जब बच्चा तालाब में गिरने से डूबा तो उसके साथ खेल रहे बच्चे के बड़े पिताजी के बेटे ने जाकर घरवालों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक धनंजय के पिता राकेश पटेल खेती किसानी एवं मजदूरी का काम करते हैं। परिवार घटना से सदमे में है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। राकेश पटेल के दो बच्चे थे, जिसमें एक धनंजय पटेल और एक उसकी बहन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed