{"_id":"699e102189efbdae0a0adcfa","slug":"you-will-have-to-tell-the-government-which-oil-to-use-in-your-food-whether-you-travel-by-bus-car-or-bicycle-chandigarh-news-c-16-pkl1079-957088-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खाने में कौन सा तेल, बस-कार या साइकिल पर चलते हैं, बताना होगा सरकार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खाने में कौन सा तेल, बस-कार या साइकिल पर चलते हैं, बताना होगा सरकार को
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना 2027 की शुरुआत : स्व गणना और मकान सूचीकरण को लेकर प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी की
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। प्रशासन ने जनगणना 2027 की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को स्व गणना और मकान सूचीकरण को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया। स्व गणना 16 से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा जबकि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन 1 से 30 मई 2026 तक चंडीगढ़ में घर-घर जाकर किया जाएगा। स्व गणना के तहत लोगों को सेल्फ डेक्लेरेशन के समय फॉर्म में 33 बिंदुओं पर खुद की जानकारी देनी होगी। सेल्फ डेक्लेरेशन में बताना होगा कि वह खाने में कौन से तेल का प्रयोग करते हैं। यहां तक की उनके घर में अंग्रेजी या हिंदी शौचालय है और कितने हैं, इसकी भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस आदि का प्रयोग करते हैं या फिर कार, जीप, मोटरसाइकिल या साइकिल से चलते हैं यह भी बताना होगा। जिस घर में रहते हैं उसमें कमरे कितने हैं, कितने लोग रहते हैं, उसका मालिक कौन है... ये जानकारी भी देनी होगी।
प्रशासन ने जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और स्व-गणनाका कार्यक्रम आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया है। यह अधिसूचना 7 जनवरी को जारी अधिसूचना के अनुपालन में जारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्व-गणना चरण हाउस लिस्टिंग से पूर्व आयोजित किया जाएगा ताकि नागरिक स्वयं अपनी जानकारी निर्धारित माध्यम से दर्ज कर सकें। इसके बाद अधिकृत गणनाकर्मी घर-घर जाकर आवासीय इकाइयों का सत्यापन एवं विवरण संकलित करेंगे। हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की अवधि कुल 30 दिनों की होगी।
स्व गणना और मकान सूचीकरण में देनी होगी यह जानकारी
स्व गणना में भवन संख्या, मकान संख्या, मकान के फर्श की प्रमुख निर्माण सामग्री, मकान की दीवारों की प्रमुख निर्माण सामग्री, मकान की छत की प्रमुख निर्माण सामग्री, मकान का मुख्य उपयोग, मकान की स्थिति (अच्छी/रहने योग्य/जर्जर), परिवार (गृहस्थी) संख्या, परिवार में सामान्यतया निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, क्या मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य, मकान का स्वामित्व स्थिति, परिवार के कब्जे में रहने वाले कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित जोड़ों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, घर में बिजली व प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता इन बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी।
ये बिंदु भी गणना में शामिल
-शौचालय का प्रकार
-गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था
-रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
-रेडियो/ट्रांजिस्टर की उपलब्धता
-टेलीविजन की उपलब्धता
-इंटरनेट की सुविधा
-लैपटॉप/कंप्यूटर की उपलब्धता
-टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
-मोबाइल नंबर
Trending Videos