{"_id":"5b70725042c7926e58453171","slug":"two-arrested-gangrape-arrested-by-itbp-jawan-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवान की पत्नी से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल के बल पर बाइक पर बिठा ले गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवान की पत्नी से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल के बल पर बाइक पर बिठा ले गए थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान की पत्नी से गैंगरेप के मामले में चार युवकों को नामजद कर छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Trending Videos
बिलासपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति आईटीबीपी में सिपाही के पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी रामगढ़ पंचकूला में है। इन दिनों स्वतंत्रता दिवस समारोह की आरजी ड्यूटी के लिए दिल्ली गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी अकेली रहती है। सिपाही की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त की रात 10-11 बजे वह घर पर सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान गांव नाइवाला निवासी काला ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं खोला। इसके बाद काला ने उसका दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। जब उसने दरवाजा खोला तो काला, नाइवाला निवासी नाजर, गांव बुढ़ी निवासी माजिद व कासिम उसके घर में घुस आए। युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाकर कमरे में ले गए। वहां चारों ने बारी बारी उससे रेप किया। युवकों ने किसी को बताने पर उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया।
छह अगस्त की रात करीब 11-12 बजे नाजिर फिर से उसके घर पर आया। आरोप है कि नाजिर ने पिस्टल के बल पर उसे अपनी बाइक पर बिठाया और कहीं सुनसान स्थान पर खेत में बने ट्यूबवेल की झोपड़ी में ले आया। वहां पर काला, माजिद, कासिम व दो अन्य युवक पहले से मौजूद रहे। वहां आरोपियों ने तीन बजे तक बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे व बच्चों को पिस्टल की गोली से जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी नाजिर उसे घर पर छोड़ आया। महिला ने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल करवाकर रविवार को पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
महिला की शिकायत पर आर्म्ज एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। चार अन्य युवकों के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रमेशचंद्र, एसएचओ, थाना बिलासपुर, यमुनानगर।