सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stay on warrant against Sukhbir Singh Badal in defamation case will continue till August 23

चंडीगढ़: मानहानि मामले में सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ वारंट पर 23 अगस्त तक जारी रहेगी रोक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Mar 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

हाईकोर्ट ने दोनो वारंट पर रोक लगाते हुए शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब इस मामले में सुखबीर बादल को राहत जारी रखते हुए हुए हाईकोर्ट ने याचिका पर 23 अगस्त को सुनवाई का निर्णय लिया है। 
 

Stay on warrant against Sukhbir Singh Badal in defamation case will continue till August 23
सुखबीर बादल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को राहत जारी रखते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ जिला अदालत द्वारा 17 नवंबर को जारी जमानती और 9 दिसंबर, 2020 को जारी गैर जमानती वारंट पर रोक को जारी रखने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई 23 अगस्त को तय की है। 

Trending Videos


सुखबीर बादल ने वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए इसे खारिज करने और उनके खिलाफ अखंड कीर्तनी जत्थे के राजिंदर पाल सिंह द्वारा दायर मानहानि की शिकायत को रद्द करने की मांग की थी। सुखबीर ने अपनी याचिका में कहा है कि चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बिना सभी तथ्यों पर गौर किए इस शिकायत के आधार पर वारंट जारी कर दिया है, जिस प्रेसवार्ता का हवाला दिया गया है वह मोहाली में हुई थी। ऐसे में चंडीगढ़ की अदालत को इस शिकायत को सुनने का अधिकार नहीं है। साथ ही यह बताया कि समन जिस पते पर भेजा गया वह वहां रहते ही नहीं हैं। हाईकोर्ट ने दोनो वारंट पर रोक लगाते हुए शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब इस मामले में सुखबीर बादल को राहत जारी रखते हुए हुए हाईकोर्ट ने याचिका पर 23 अगस्त को सुनवाई का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2017 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर सुखबीर ने बयान देते हुए कहा था कि केजरीवाल पंजाब में आतंकवादियों से मिल रहे हैं और अखंड कीर्तनी जत्थे के साथ उन्होंने नाश्ता किया। जत्था आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का राजनैतिक फ्रंट है। केजरीवाल को पंजाब की प्रकृति, परंपरा और पंथ के बारे में कुछ नहीं पता। भगवान न करे अगर पंजाब में आप पार्टी की सरकार आती है तो आप पार्टी यहां अराजकता फैला देगी। इसी को लेकर उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed