सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary dispute deepens at PGI, 82 employees told not to report for duty

Chandigarh News: पीजीआई में वेतन विवाद गहराया, 82 कर्मचारियों को ड्यूटी पर न आने का संदेश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Salary dispute deepens at PGI, 82 employees told not to report for duty
विज्ञापन
पीजीआई में वेतन विवाद गहराया, 82 कर्मचारियों को ड्यूटी पर न आने का संदेश
Trending Videos

बीवीजी कंपनी का दावा, जुलाई से नवंबर 2025 तक भुगतान लंबित, व्हाट्सएप पर जारी की सूची
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बीवीजी कंपनी ने 82 कर्मचारियों की सूची व्हाट्सएप ग्रुप में जारी कर दावा किया है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक संबंधित कर्मचारियों का भुगतान संस्थान की ओर से नहीं किया गया है।
कंपनी की ओर से भेजे संदेश में कहा गया है कि पीजीआई ने जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक 82 वर्करों की पेमेंट नहीं दी है जिनमें आप सभी के विभाग शामिल हैं इसलिए आप ड्यूटी पर न आएं क्योंकि वेतन नहीं मिलेगा। यह संदेश सामने आते ही कर्मचारियों में तनाव की स्थिति बन गई। सूत्रों के अनुसार सूची में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। अचानक ड्यूटी पर न आने के निर्देश से अस्पताल की सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि कई महीनों का वेतन लंबित है तो इसकी जिम्मेदारी स्पष्ट की जानी चाहिए। वहीं कुछ कर्मचारियों ने सवाल उठाया है कि वेतन विवाद के बीच ड्यूटी पर न आने का निर्देश देना उचित है या नहीं क्योंकि इससे मरीज सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि पीजीआई प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कर्मचारी भुगतान और स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed