सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment Notification for Various Posts in GMCH-32 Chandigarh

सरकारी अस्पताल में डाक्टर लगना है तो आवेदन करें

आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 May 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
Recruitment Notification for Various Posts in GMCH-32 Chandigarh
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जीएमसीएच-32 में एक महीने में 111 डाक्टरों की भर्ती होगी। सीनियर रेजिडेंट की इन 111 पोस्टों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। डॉक्टरों के आवेदन के लिए तीन जून आखिरी तारीख है। रिटन टेस्ट 9 जून को और इंटरव्यू 11 जून को होगा।

Trending Videos


डॉक्टरों की कमी के कारण वार्ड में दाखिल मरीजों को भी दिक्कत आती थी। डॉक्टर कम राउंड लगाते थे। संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा का कहना है कि आचार संहिता के कारण भर्ती बंद थी जिसे खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 सीनियर डाक्टर और 45 प्रोफेसर की कमी
जीएमसीएच-32 में सीनियर रेजिडेंट के लिए 156 मंजूर पोस्ट हैं। इनमें से 102 ही सीनियर रेजिडेंट काम कर रहे थे। 54 सीनियर डॉक्टरों की कमी है। इसी तरह से संस्थान में विभिन्न विभागों में 45 प्रोफेसरों की भी कमी है।

चार विभाग तो ऐसे थे जिनमें एक भी प्रोफेसर नहीं था। इसी तरह से जूनियर रेजिडेंट की 95 पोस्टें स्वीकृत हैं और तैनाती 82 रेजिडेंट की थी। जाहिर सी बात है कि डॉक्टरों की कमी से हॉस्पिटल का काम तो प्रभािवत हो रहा था।

कहां कितने पदों की भर्ती की जाएगी
विभाग-----------------पद
एनेस्थीसिया-------------10
दंत चिकित्सक-----------03
डरमेटोलॉजी-------------01
ईएनटी------------------01
जनरल मेडिसिन----------10
जनरल सर्जरी-------------12
हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन----02
न्यूरो सर्जरी ---------------06
गायनकोलॉजी-------------03
आर्थोपेडिक---------------02
आप्थमोलॉजी-------------02
पीडियाट्रिक--------------06
मनोचिकित्सक-----------03
प्लोमनेरी मेडिसिन--------02
रेडियोडायग्नोसिस--------04
रेडियोथैरेपी--------------02

सेंट्रल केजवल्टी सर्विस
रेजिडेंट एनेस्थेसिस्ट-------03
रेजिडेंट पैथोलाजिस्ट------01
केजवल्टी मेडिकल आफिसर (जनरल मेडिसिन) : 02
केजवल्टी मेडिकल आफिसर (जनरल सर्जरी) : 02

डेमोनस्ट्रेटर

एनेटोमी-------------02
बायोकेमेस्ट्री----------05
कम्युनिटी मेडिसिन----04
फोरेंसिक मेडिसिन----01
माइक्रोबायोलॉजी------01
पैथोलॉजी-----------06
फार्माकोलाजी--------04
साइकोलॉजी---------04
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन--04

मेडिकल आफिसर/लेडी मेडिकल आफिसर
कम्युनिटी मेडिसिन : 02

इमरजेंसी मेडिकल आफिसर
फोरेंसिक मेडिसिन : 01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed