सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann met PM Narendra Modi

पंजाब: सीएम बनने के बाद भगवंत मान की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, सलाना 50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज मांगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Mar 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में राज्य के अहम मुद्दों को लेकर मुलाकात की।

Punjab CM Bhagwant Mann met PM Narendra Modi
पीएम मोदी से हाथ मिलाते पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान गुरुवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के साथ ही सूबे के व्यापक विकास और लोगों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार से एक लाख करोड़ रुपये के विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की और कहा कि दो साल की अवधि में 50-50 हजार करोड़ जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र को हर संभव सहायता देगी। 

Trending Videos


मान ने पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ रोकने के लिए राज्य के सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक तकनीक देने की मांग भी की और प्रधानमंत्री को राज्य से माफिया के मुकम्मल सफाए का भरोसा दिया। भगवंत मान ने गुरुवार दोपहर संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शॉल और गुलदस्ता भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने भी उनको अच्छे स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री के रूप में सफल पारी की शुरुआत करने की कामना की। प्रधानमंत्री को राज्य की दयनीय वित्तीय हालत की जानकारी देते हुए मान ने कहा कि पिछली सरकार पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि अगले दो सालों के दौरान प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपये का वित्तीय पैकेज तुरंत दिया जाए ताकि अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई की कि इस वित्तीय सहायता के बल पर तीसरे साल में राज्य की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर और वित्तीय पक्ष से स्थिर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य से माफिया का मुकम्मल सफाया करके खाली खजाना भरने के ठोस प्रयास करेगी। देश की आजादी के लिए पंजाबियों ने बड़े बलिदान दिए हैं। सरहदी राज्य होने का जिक्र करते हुए मान ने राष्ट्रीय सुरक्षा को एक अहम मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार से पूरे सहयोग की मांग की। उन्होंने पीएम को यह आश्वासन भी दिया कि पंजाब की तरफ से इस संबंध में केंद्र को हरसंभव सहायता दी जाएगी। 

पंजाब तीव्र विकास करेगा तो भारत ही खुशहाल होगा 
मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री से अपनी पहली मीटिंग को सकारात्मक बताते हुए मान ने कहा कि मोदी ने पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए हरसंभव सहायता और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब तीव्र गति से विकास करेगा तो इससे भारत ही खुशहाल होगा। 

महान पंजाबी कवि प्रो. मोहन सिंह की कविता से कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि पंजाब, भारत की अंगूठी में जड़े हुए अनमोल नग की तरह है। उन्होंने मायूसी भरे लहजे में कहा कि पंजाब में बीते समय में कुछ गलत सरकारों के चुने जाने के फैसलों के कारण इस अनमोल नग की चमक फीकी पड़ गई। 

पीएम का आश्वासन, मदद के लिए वित्त और गृह मंत्रालय से बात करेंगे
मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मान द्वारा उठाए गए मसलों के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस समूचे मामले को केंद्रीय वित्त और गृह मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे ताकि राज्य को बनती मदद की जा सके।
 

हमें राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के समर्थन की जरूरत है। पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल है। हमने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए दो साल के लिए प्रति वर्ष 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है। भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री

 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed