सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pride of twenty-three inches make horse show

घोड़ियों को टीज करता है ये 23 इंच का घोड़ा

अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 20 Feb 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
Pride of twenty-three inches make horse show
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में लगी पशु प्रदर्शनी के आखिरी दिन 23 इंच का एक घोड़ा सबके आकर्षण का केंद्र बना। यह घोड़ा पौनी नस्ल का है।
Trending Videos


इसके मालिक ने इसे थाइलैंड से खरीदा है। वहीं, पूरे राज्य में इस नस्ल के तीन घोड़े हैं। इनमें से दो घोड़े डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के फार्म पर हैं।

घोडे़ के मालिक दुराली निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें घोड़े रखने का शौक है। इसी बात को ध्यान में रखकर उन्होंने यह घोड़ा खरीदा है। उन्होंने बताया कि इस घोड़े की उम्र 11 साल है। इससे छोटे कद का घोड़ा कहीं भी नहीं मिलता है।

इसका रंग सफेद है। उन्होंने बताया करीब दो लाख का यह घोड़ा खरीदा था। घोड़े से उन्हें इलाके में एक अलग पहचान मिली है। जहां से भी मैं इसे लेकर गुजरता हूं। इसकी एक झलक पाने को लोग पागल हो उठते हैं। हाल ही में मुक्तसर में संपन्न पशु मेले में घोड़े ने अवार्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसकी देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। आम पशुओं की तरह उसे चारा डाला जाता है। इस घोड़े को प्रमुख रूप से घोड़ों के फार्म में प्रयोग किया जाता है।

घोड़ियों को टीज करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। जबकि इसकी लुक अपने आप में बेमिसाल है। उन्होंने बताया कि उसे यहां भी खरीद के लिए कई ऑफर आ रहे हैं।

मेले से ही फेसबुक पर हिट हो गया बूजू
पौनी नस्ल के घोड़े के मालिक ने बताया कि उन्होंने घोड़े का नाम बूजू रखा है। जैसे ही वह घोड़े को लेकर समिट में पहुंचे। उनके पीछे मेले जैसा माहौल हो गया।

हर कोई घोड़े के साथ फोटो खिंचवा रहा था। साथ ही उसे फेसबुक पर शेयर कर रहा था। इस दौरान न जाने कितने लोगों ने इसे कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed