सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person who climbed engine of Sealdah Express got scorched by Electricity in Pathankot

Pathankot: ट्रेन के इंजन पर चढ़ा व्यक्ति, लोगों ने नीचे उतरने को कहा, देखते ही देखते पकड़ लिया बिजली का तार

संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

जीआरपी के एएसआई दारा सिंह ने बताया कि करीब आठ बजे स्टेशन अधीक्षक ने एक मीमो दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि नग्न अवस्था में एक व्यक्ति प्लेटफार्म पर पड़ा है। पास खड़े लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति इंजन पर चढ़ा था जिसे करंट लग गया है।

Person who climbed engine of Sealdah Express got scorched by Electricity in Pathankot
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर बिजली से झुलसा व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार की सुबह पठानकोट कैंट स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन पर अचानक से एक व्यक्ति चढ़ गया और कोई उसे रोक पाता उससे पहले ही उसने हाइटेंशन तारों को पकड़ लिया। इससे व्यक्ति को बिजली का जोरदार झटका लगा और बुरी तरह से झुलसकर प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। व्यक्ति मानसिक रोगी बताया जा रहा है और घटना के वक्त वह पूरी तरह नग्न अवस्था में था।

Trending Videos

 
जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। 40 फीसदी झुलस चुके व्यक्ति को आनन-फानन 108 एंबुलेंस से जीआरपीएफ ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर विक्रांत ने बताया कि मरीज को निरीक्षण में रखा गया है व उसका इलाज चल रहा है। मरीज का नाम व पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल रिकॉर्ड में अज्ञात मरीज के नाम से झुलसे व्यक्ति की एंट्री की गई है। फिलहाल मरीज की स्थिति ठीक है। जानकारी के अनुसार कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस (13151) सुबह करीब 7:35 बजे पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंची। इसी बीच एक व्यक्ति आया और सीधे इंजन पर चढ़ गया। उसे इंजन पर चढ़ता देख आसपास खड़े लोगों व स्टाफ ने आवाज लगाकर नीचे आने को कहा लेकिन वह इंजन पर खड़ा हो गया और ऊपर से गुजर रहे तार को पकड़ लिया। 

करंट से व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया और झटके से प्लेटफार्म पर आ गिरा। मौके पर पहुंचे जीआरपी के एएसआई दारा सिंह ने बताया कि करीब आठ बजे स्टेशन अधीक्षक ने एक मीमो दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि नग्न अवस्था में एक व्यक्ति प्लेटफार्म पर पड़ा है। पास खड़े लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति इंजन पर चढ़ा था जिसे करंट लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed